Patna

4 महीने पहले की थी लव मैरिज अब पति का शव आंगन में दफनाया..ऊपर से लगाया पौधा

पटना।भोजपुर में एक नव विवाहिता ने अपने पति का शव आंगन में दफना दिया। फिर उसके ऊपर फूल के पौधे लगा दिए। युवक के परिजन को इसकी जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने आंगन खुदवा कर शव को निकाला। मृतक के पिता ने बहू पर प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना तरारी क्षेत्र के इटम्हा गांव की है। मृतक की पहचान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार गांव निवासी मिथुन गिरी (24) के रूप में हुई। मिथुन ने 4 महीने पहले इटम्हा की नेहा से लव मैरिज की थी। अब जानिए प्यार..शादी और हत्या की पूरी कहानी…

 

 

परिजन के साथ मिलकर पत्नी ने आंगन में दफनाया पति का शव।

मृतक के पिता कमलेश गिरी ने नेहा पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि नेहा ने अपने बॉयफ्रेंड, भाई और मां के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। फिर शव को अपने घर के आंगन में दफना दिया। कमलेश गिरी ने मिथुन और नेहा के शादी की कहानी बताई।

 

6 महीने पहले शिमला में हुई मुलाकात..4 महीने पहले की थी शादी

 

उन्होंने कहा कि मिथुन ट्रक चालक था। वह पहले हरियाणा के गुरुग्राम में रहता था। 6 महीने पहले ट्रक लेकर वह हिमाचल के शिमला गया था। जहां उसकी मुलाकात नेहा के जीजा से हुई। नेहा अपने जीजा के साथ ही रहती थी। वहां मिथुन और नेहा पहली बार मिले। फिर दोनों की बात मोबाइल से होने लगी।

 

 

गांव के ही डॉक्टर से था अवैध संबंध..मिलकर की पति की हत्या

 

4 महीने पहले नेहा के जीजा ने दोनों की शादी शिमला में ही करा दी। मिथुन के पिता कमलेश का आरोप है कि नेहा का प्रेम प्रसंग पहले से ही उसके ही गांव के रहने वाले झोला छाप डॉक्टर बबलू पासवान से चल रहा था। 1 महीने पहले बेटा बहू को लेकर घर आया था। तब वह अपने ससुराल भी गया था जहां उसके हत्या की साजिश हुई थी, लेकिन वह बच गया।

 

कमलेश ने बताया कि 2 दिन पहले मिथुन अपने ससुराल गया था। जहां सोमवार की रात उसकी पत्नी, उसका आशिक, भाई और मां ने मिलकर बेटे की हत्या कर दी। और शव को आंगन में ही नमक डालकर दफना दिया गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जमीन को खुदवाकर उसके शव को बाहर निकाला। वही, पुलिस ने मृतक के बाय कान से खून व नाक से खून बहता जख्म एवं पूरे शरीर में लाल रंग का धब्बा पाया है।

 

 

 

मृतक के पिता कमलेश गिरी ने अपनी बहू नेहा देवी, उसका प्रेमी बबलू पासवान, भाई दीपक गिरी एवं सास बिंदा देवी पर अपने बेटे की गले में फांसी लगाकर हत्या करने एवं हत्या करने के बाद उसके शव को घर के आंगन में ही जमीन खोदकर नमक डालकर दफनाने का आरोप लगाया है।

 

आरोपी पत्नी बोली- पति ने की आत्महत्या, शव ठिकाना लगाने के लिए दफनाया

 

इस मामले में तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर ने बताया – उसकी पत्नी द्वारा कहा गया कि सोमवार की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसके पति मिथुन गिरी ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर अपने गले में साड़ी बांधकर छत की कुंडी से लटक कर फांसी लगा ली थी। इसके बाद उसने अपने गांव के ही बबलू पासवान को बुलाया। जिसके बाद उसके कहने पर दोनों ने मिलकर उसके शव को घर के आंगन में ही जमीन खोद कर उसमें दफना दिया। पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

 

मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां इंदु देवी, दो बहन अंजनी कुमारी,रंजना कुमारी व दो भाई कृष्णा गिरी एवं ऋषिकांत गिरी है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। घटी इस इस घटना के बाद मृतक की मां इंदु देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!