Patna

बिहार का मौसम;सुबह छाई रहेगी धुंध,शुष्क बना रहेगा मौसम, पछुआ हवा चलने की संभावना

पटना।बिहार का मौसम ।बिहार के अधिकतर जिलों में अब सुबह और रात के समय हल्की सिहरन की एहसास होने लगी है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन भर पछुआ हवा का प्रभाव प्रदेश के अधिकतर जिलों में बना रहेगा। वही आने वाले दिनों में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे सुबह के समय धुंध छाए रहने के साथ ही तलहटी वाले क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

22 शहरों के न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट

 

पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग द्वारा जारी आखिरी के अनुसार प्रदेश की कुल 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बांका का न्यूनतम तापमान सबसे कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पटना, औरंगाबाद, भोजपुर, छपरा, वैशाली, बेगूसराय भागलपुर के भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

  1. इसे भी पढ़े
    स्पेशल ट्रेन:मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 
  2. राकेश ऑटोमोबाइल में बजाज बाइक की Pulsar N 150 की हुई लांचिंग 
  3. राहुल गांधी का अलग अंदाज,विजयभेरी यात्रा के दौरान राहुल ने 
  4. “Love Story :रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बातचीत,बंगाल की युवती को बिहार के युवक से हुआ प्यार;घर से भागी तो पुलिस ने पकड़ा 
  5. समस्तीपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में पहली बार ड्रोन पायलट के ट्रेनिंग की हुई शुरुआत  
  6. जन सुराज परिवार का कोई भी व्यक्ति अगर लड़ेगा तो उसके पीछे संसाधन और पूरी ताकत लगाई जाएगी: प्रशांत किशोर

 

बिहार में ऐसा रहेगा इस दशहरे का मौसम

 

बिहार में दशहरे के दौरान मौसम कैसा रहेगा। इसका अपडेट मौसम विभाग ने एक बार फिर से जारी किया है। 24 अक्टूबर यानी विजयादशमी के दिन तक के लिए जारी अपडेट के अनुसार मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

 

पूरे राज्य में 24 अक्टूबर तक कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं राज्य के अधिकांश भागों में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। जबकि हिमालय की तलहटी से सटे क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर के कुहासे का पूर्वानुमान है।

 

 

आज पटना में कैसा रहेगा मौसम

 

पटना में आज मौसम पूरे दिन शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय पटना के कई इलाकों में ढूंढ जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है वही मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन न्यूनतम पारा में गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

 

दोपहर के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी और आद्रता 35% रहेगी। वही रात होते ही पटना के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और यह घटकर 18 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!