Patna

“तेज प्रताप ने खेला क्रिकेट..जमकर लगाए चौके-छक्के: फील्डिंग के दौरान गिरे अधिकारी

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी बांसुरी बजाते हैं, तो कभी रिल्स बनाते दिख जाते हैं। इस बार उन्होंने क्रिकेट में हाथ आजमाया है। दरअसल, वन्य प्राणी सप्ताह के तहत वीर कुंवर सिंह पार्क में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मंत्री तेज प्रताप यादव क्रिकेट खेलते नजर आए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने बैटिंग के दौरान चौके और छक्के भी लगाए। उनके इस शॉर्ट पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। मैच के बाद पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि लेग साइड में भी छक्का मार रहे हैं और लांग ऑन में भी छक्का लगा रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा- जैसा बॉल वैसा बैटिंग हो रहा है। हम तो हर जगह छक्का मारते हैं। हमेशा छक्का मारते हैं।

फील्डिंग के दौरान गिरे अधिकारी

पटना जू के अधिकारी गेंद लेकर तेज प्रताप यादव के सामने गेंदबाजी करने उतरे। तेज प्रताप यादव ने पहले डिफेंस किया और फिर चौके और छक्के लगा दिए। इस दौरान गेंद को पकड़ने के लिए एक अधिकारी धड़ाम से विकेट के पीछे गिर गया।

मैच के बाद जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्रिकेट में राजनीति का अंदाज दिख रहा है या राजनीति में क्रिकेट का। इस पर जवाब देते हुए कहा कि क्रिकेट अलग चीज और राजनीति उससे अलग है। दोनों को एक साथ नहीं देखना चाहिए।

वन्य प्राणी सप्मताह मनाया जा रहा

वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर तक किया गया है। जिसका आज 5वां दिन था। तरह-तरह के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़े संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आज क्रिकेट, रेस, हाई जंप और थ्रो बॉल खेला गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री तेज प्रताप यादव ने किया। प्रतियोगिता में संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना वन प्रमंडल, पटना एवं पार्क वन प्रमंडल, पदाधिकारी, वनपाल , वनरक्षी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक सत्यजीत कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी राम कुमार पाण्डेय, समरेन्द्र बहादुर सिंह, आनन्द कुमार, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

तेजस्वी यादव के भी क्रिकेट और बैडमिंटन खेलते तस्वीरें सामने आ चुकी हैं

कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना में के आर ब्लॉक स्थित फ्लाई ओवर के नीचे बने बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। नवी मुंबई और गाजियाबाद नगर निगम की तर्ज पर पटना नगर निगम क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे बैडमिंटन और बच्चों के लिए क्रिकेट खेलने की जगह का निर्माण किया गया है। तेजस्वी ने यहां क्रिकेट भी खेला।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!