BegusaraiPatna

बेगूसराय में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव:प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

 समस्तीपुर।बेगूसराय में एक किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव का है। मृत किशोरी की पहचान मुख्तियारपुर गांव के रहने वाले रामकृष्ण साहब की पुत्री मुस्कान कुमारी (14वर्षीय) के रूप में की गई है।

 

 

परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक लड़के के साथ इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग के कारण 10 दिन पूर्व मुस्कान को डांट फटकार लगाई गई थी। जिसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। रात में खाना पीना खाने के बाद सब लोग सोने चले गए और मुस्कान भी सोने गई। लेकिन अचानक जब सुबह उसे जगाने के लिए गए तो उसे फंदा से लटका हुआ पाया गया।

 

 

आनन-फानन में इस घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा आठवीं क्लास पढ़ाई करती थी।

 

इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया है कि छात्र ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में छात्रा ने आत्महत्या की है फिलहाल पुलिस सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!