Samastipur

मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से किशोर की हुई मौत

Samastipur News:बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के सस्ता बाजार के पीछे बिजली के बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा रहे 16 वर्षीय युवक कन्हैया प्रधान की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कन्हैया प्रधान अपने घर में बिजली के बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लग रहे थे। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जैसे ही बोर्ड में चार्जर लगाकर लाइन ऑन करने के लिए स्विच पर उंगली दबाया, उसी दरमियान करंट लगने से बिजली के तार में ही सटे रह गए। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए उसे दरभंगा ले गया। जहां उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि मृतक का स्थाई घर कसरौर है और अपने ननिहाल में माता के साथ रह रहे थे। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे बिजली के बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा रहे थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!