Samastipur

दलसिंहसराय में टीम इंडिया के फैंस पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार,किया पूजा हवन

दलसिंहसराय/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिधाम मंदिर के आंगन में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर बाबा का विशेष पूजन अर्चन किया जा रहा है। क्रिक्रेट प्रेमी युवाओं से लेकर पंडे – पुजारी ने मंत्रोंचार के साथ उगना महादेव का पूजन कर आरती की और हवन यज्ञ कर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर उगना महादेव मंदिर में विशेष पूजन अभिषेक हुआ। पुजारी ने विशेष मंत्र उच्चारण के साथ भारत की जीत की कामना की। ज्ञातव्य हो कि क्रिकेट विश्व कप के दौरान आज शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऐसे में भारत की जीत को लेकर पूजन – पाठ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। ऐसा ही नजारा विद्यापतिधाम मंदिर में देखने को मिला।

 

 

यहां गर्भगृह में मंदिर के पंडित पुजारी व युवा क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजन अभिषेक किया और मंत्र उच्चारण के साथ उगना महादेव से प्रार्थना की है कि भारत की विजय हो इसके साथ ही भारत विश्व कप विजेता भी बने। स्थानीय युवाओं व क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत की खुशी और पाकिस्तान को हराने के लिए हवन – पूजन किया। भारत व्लर्ड कप विजेता बने इसकी कामना भगवान भोले से किया। क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि जिस तरह पहले भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने का काम किया है। आज भी उसी तरह भारत पाकिस्तान को धूल चटाने का काम करेंगे और हम लोग आज रात में होली दिवाली एक साथ मनाएंगे।

 

पूजा हवन करने वालों में रत्न शंकर भारद्वाज, प्रवीण कुमार गिरि, संजय कुमार सिंह, मन्नु गिरि, सनोज गिरि, मनीष गिरि, टुनटुन सिंह आदि शामिल रहें। क्रिकेट प्रेमियों की तरफ से इस मुकाबले में भारत टीम की जीत के लिए हो रहे हवन में खिलाड़ियों के पोस्टर्स के साथ पूजा की गई। इसमें फैंस शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा व रविचंद्रन अश्विन को लेकर खास प्रार्थना भी कर रहे हैं। फैंस ने इस दौरान यह भी कहा कि भारतीय टीम जीत हासिल कर पाकिस्तान को एक बार फिर से धूल चटाई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!