Patna

सहनी ने संकल्प यात्रा में कहा जो हमें सम्मान देगा वह दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा,आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी

पटना.विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी संकल्प यात्रा के क्रम में मधेपुरा पहुंचे। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सहनी ने लोगों से अपने हक, अधिकार और संघर्ष के लिए हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

लोगों के प्यार और समर्थन से संघर्ष करने की ताकत मिलती है

 

यात्रा की शुरुआत चौसा प्रखंड के लोआलगाम से की गई। सहनी ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आपके प्यार और समर्थन से संघर्ष करने की ताकत मिलती है। अपने परिवार, समाज के अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा। आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी।

 

 

आरक्षण को लेकर करना है संघर्ष

 

इसके बाद यह यात्रा पुरैनी, आलमनगर होते हुए बाराटैनी पहुंची। आलमनगर में महती जनसभा को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि बिहार, झारखंड और यूपी भी हिंदुस्तान में है। कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन इन राज्यों में आरक्षण को लेकर हमलोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है।

 

जो हमें सम्मान देगा वह दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा

 

जातीय गणना की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सहनी ने कहा कि अगर हमलोग एकजुट रहे तो पटना क्या दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। आज निषादों की जितनी संख्या है, उस अनुपात में उनके विकास के लिए राशि नहीं खर्च की जाती है। जो हमें सम्मान देगा, वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा। बिहार में हमने सरकार बनाई थी, चार विधायक खरीदकर हमें ही सरकार से बाहर कर दिया। आजादी के वर्षों बाद भी हम अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!