New To India

“Success Story:आर्थिक रूप से कमजोर होने बावजूद ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेटी शिवानी बनी जज

“Success Story:Punjab Civil Service Judiciary Result 2023 Out: देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर रही हैं. परिस्थितियां कैसी भी हों बेटियां हर परिस्थितियां को पार करके नया कीर्तिमान रच रही हैं. इसका ताजा उदाहरण कपूरथला के स्लम क्षेत्र महुल्ला महताब गढ़ की रहने वाली शिवानी हैं, जिन्होंने पंजाब सिविल सेवा (न्यायपालिका) परीक्षा पास करके अपने परिवार का मान बढ़ाया है. शिवानी के पिता बलजीत सिंह बिट्टू एक ऑटो ड्राइवर हैं और उनकी बेटी जज बनी शिवानी जज बनी हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ऑटो ड्राइवर की बेटी शिवानी ने पंजाब सिविल ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षा पास करके अपने माता -पिता, अपने समाज और अपने गुरु गुरिंदरपाल सिंह का नाम रौशन किया है. जिनकी बदौलत एक गरीब परिवार की बेटी जज बनकर इस मुकाम पर पहुंची हैं.

ऑटो रिक्शा चलाते हैं पिता, बेटी बनी जज
गरीब परिवार की बेटी शिवानी की पंजाब ज्यूडिशियल सर्विस की कोचिंग फ्री करवाने में उनके मदद करने वाले गुरु गुरिंदरपाल सिंह ने अहम भूमिका निभाई है. जज की परीक्षा पास करने वाली शिवानी के पिता बलजीत सिंह बिट्टू कपूरथला में ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का खर्चा चलाते हैं.

PCS जे परीक्षा पास करने के बाद शिवानी ने कही ये बात
आज शिवानी ने सिविल सेवा परीक्षा करके दिन-रात मेहनत करने वाले पिता मान बढ़ा दिया है. शिवानी का कहना है कि उन्होंने हर तरह का दिन देखा है, आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से वो तरह कठिनाई-परेशानी झेली है जो एक गरीब परिवार को होती हैं, लेकिन अगर आप मेहनती हैं तो आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है. अपनी मेहनत से आप एक न एक दिन आप वह मुकाम हासिल कर ही लेंगे, जो आप करना चाहते हैं.

 

पंजाब ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षा पास कर जज बनाने वाली शिवानी ने बताया कि कि उनके माता-पिता, दोस्त , गुरु जी के सहयोग से ही आज वे इस मुकाम पर पहुंची हैं. शिवानी ने कहा जब मैं जज की कुर्सी पर बैठूंगी तो पूरी ईमानदारी से सच का साथ दूंगी. गरीबों की भलाई के लिए फैसले लूंगी, ताकि गरीब लोगों को इंसाफ मिल सके और उन लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास और मजबूत हो सके.

पंजाब ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षा पास कर जज बनाने के बाद शिवानी के घर बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है. शिवानी का जोर-शोर से स्वागत किया गया. इस मोके पर क्षेत्र के काउंसलर राकेश केशा जोकि शिवानी के मामा भी हैं, ने शिवानी और उनके परिवार को बधाई देने पहुंचे थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!