Patna

बिहार के इस जिले में खुला राज्य का पहला वातानुकूलित जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र,किसानों को मिलेगा लाभ

पटना ।बक्सर। नगर के बाइपास रोड पर गुरुवार को राज्य के पहले पूर्णत: वातानुकूलित जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया। शहर के बीच बिक्री केंद्र के खुल जाने से जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए बाजार सुलभ हो गया, तो दूसरी ओर अब शहर वासियों को सहज ही बिल्कुल ताजी जैविक फल और सब्जियां आसानी से मिलती रहेंगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अवसर पर विक्रय केंद्र का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी शत्रु्घ्न साहु, जैविक नोडल पदाधिकारी शेखर किशोर, आत्मा की उप परियोजना निदेशक बेबी कुमारी और जैविक क्षेत्रीय पदाधिकारी ऋषभ राज ने संयुक्त रूप से किया।

 

 

 

‘बिहार में नहीं खुला ऐसा केंद्र’

मौके पर डीएओ ने कहा कि यह बिहार का पहला वातानुकूलित बिक्री केंद्र है। इस तरह का बिक्री केंद्र बिहार में अब तक कहीं नहीं खुला है। यहां सिर्फ वही उत्पाद बेचे जाएंगे, जो पूरी तरह जैविक तरीके से उपजाए गए होंगे। अपने उत्पाद बेचने वाले किसान इसका लिखित शपथ पत्र बिक्री केंद्र को देंगे।

 

केंद्र में मिलेंगी ये सब्जियां

उन्होंने बताया कि केंद्र में जैविक फलों के अलावा भिंडी, लौकी, पपीता आदि जैविक सब्जियां ही उपलब्ध होंगी। बाद में इसका दायरा और भी बढ़ाया जाएगा। मौके पर जैविक क्षेत्रीय पदाधिकारी ऋषभराज ने बताया कि इसका संचालन रविदास बाबा फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी और डुमरांव फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा किया जा रहा है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!