Patna

“सोनपुर मंडल का मुजफ्फरपुर जंक्शन साफ-सफाई में नंबर वन:स्वच्छता में तीसरे स्थान पर बरौनी जंक्शन

सोनपुर मंडल।स्वच्छता को लेकर सोनपुर मंडल में मुजफ्फरपुर नंबर-1 आया है। गांधी जयंती पर सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने इसकी घोषणा की। साथ ही मुजफ्फरपुर के सीएचआई सतीश कुमार को स्वच्छता में नंबर वन आने के लिए अवार्ड के रूप में शिल्ड भी प्रदान किया। वहीं स्वच्छता में दूसरे नंबर पर नवगछिया और तीसरे स्थान पर बरौनी जंक्शन रहा। बता दें कि, 15 सितंबर से रेलवे की ओर से स्वच्छ भारत मिशन योजना के आलोक में सोनपुर मंडल सहित ईसीआर के सभी मंडलों में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया। इस दौरान हर दिन साफ-सफाई के अलावा अपने स्टेशन को कैसे स्वच्छ रखें आदि पर यात्रियों की फीडबैक और उनको जागरूक करने का भी काम मुजफ्फरपुर सीएचआई की टीम ने किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ट्रेनों में भी चलाया जा रहा सफाई अभियान

मुजफ्फरपुर जंक्शन की साफ-सफाई की तस्वीर भी सोनपुर मंडल के डीआरएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। सफाई में नंबर वन आने में स्टेशन डॉयरेक्टर मनोज कुमार, स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, सीडीओ महेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक प्रियदर्शी राजीव, सीएचआई सतीश कुामर व प्रवीण कुमार और सफाई एजेंसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जंक्शन के अलावा ट्रेनों में भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ताकि, यात्रियों को किसी भी तरीके का दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!