Patna

गंगा में डूब रहे युवक को एसडीआरएफ ने बचाया:पटनदेवी जाने से पहले गंगा नहाने गया था

पटना में रविवार को गायघाट पर गंगा में डूब रहे युवक को एसडीआरएफ की टीम ने बचा लिया। बताया जाता है कि युवक नवरात्र के पहले दिन पटनदेवी दर्शन से पहले दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। तभी ये हादसा हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर अशोक यादव ने बताया कि नहाने के दौरान युवक डूबने लगा लेकिन तुरंत मौके पर तैनात एसडीआरएफ की टीम के मेंबर ने छलांग लगाई उसके बाद सुरक्षा बैग के जरिए युवक को बचा लिया गया। युवक का नाम कुंदन बताया जा रहा है।

 

 

गौरतलब है कि नवरात्र के पहले दिन गंगा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों पर देखी गई। इसके लेकर एसडीआरएफ की टीम सुबह से ही अलर्ट मोड पर थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!