Samastipur

“समस्तीपुर;हथियार के साथ डांस करने वाले दो युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर में दशहरा मेले के दौरान डांसर संग हथियार के साथ डांस के मामले में जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार लहराने वाले दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सरायरंजन थाने के जितवापुर कुम्हरा गांव के नरेश महतो का बेटा राहुल कुमार और संजीत कुमार रजक का बेटा मनीष कुमार बताया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से वायरल वीडियो में दिख रहा हथियार भी बरामद कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

25 अक्टूबर का है मामला

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि 25 अक्टूबर को दुर्गा मेला के मौके पर जितवारपुर कुम्हरा पंचायत भवन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान डांसर के साथ दो युवक हथियार लहराते हुए डांस करते नजर आए। इस डांस का वीडियो कार्यक्रम के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पुलिस के पास भी वीडियो आया, जिसके बाद इसका सत्यापन कराया गया। सत्यापन में बात सामने आयी कि पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में गांव के ही राहुल कुमार और मनीष कुमार ने हथियार लहराया है। सत्यापन के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ युवकों के पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया।

वीडियो वायरल होने से दहशत में थे लोग

दोनों युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोग दशहत में थे। माना जा रहा है कि इलाके में अपना धौंस जमाने के लिए सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियेा को वायरल किया गया था। एसपी ने बताया कि बार-बार यह संदेश जारी किया जाता रहा है कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन न करें यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिससे आपका भविष्य खराब हो सकता है। बावजूद लोग मामने को तैयार नही हो रहे हैं

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!