Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने लूट व चोरी की 60 लाख रुपय की 52 बाईक,एक ऑटो व एक कार किया बरामद,वाहनों को उनके मालिकों को सौपा

समस्तीपुर पुलिस ने चोरी,लूट एवं छीनताई की वाहनों मोटरसाईकिल, चार पहिया वाहन करीब 60 लाख रुपये मूल्य की कुल 52 मोटरसाईकिल, 01 ऑटो एवं एक ऑल्टो कार बरामद किया है ।इस संबंध मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदर डीएसपी ने बताया की पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार समस्तीपुर जिला अन्तर्गत आम नागरिकों के चोरी / लुट एवं छिनतथी में लूटे / छिने गये वाहनों मोटरसाईकिल, चार पहिया वाहन की आसूचना संकलन के आधार पर बरामदगी / जप्ती हेतु युवा एवं कुशल पुलिस पदाधिकारी की 5 विशेष टीम का गठन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विशेष टीम के द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर संबंधित कार्रवाई करते हुए 6वी बार करीब 60 लाख मूल्य की कुल 52 मोटरसाईकिल, एक ऑटो एवं एक ऑल्टो कार को बरामद किया गया है। बरामद मोटरसाईकिल, मोटरसाईकिल धारक को दिया गया।वही 15 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। डीएसपी ने बताया की वर्ष 2023 में माह जनवरी से अब तक नागरिकों की चोरी / लूट एवं छिनतथी में लूटे / छिने गए करीब 1 करोड़ 80 लाख मूल्य की कुल 318 मोटरसाईकिल, एक ऑटो एवं एक ऑल्टो कार बरामद करते हुए उनके मालिकों को सौपा जा चुका है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!