Samastipur

“समस्तीपुर पुलिस ने क्रेडिट कंपनी के कर्मी से लूटकांड का किया खुलासा,लाइनर सहित 4 गिरफ्तार

समस्तीपुर में चार दिन पूर्व कर्पूरीग्राम थाने के शंभू पट्‌टी गांव के पास निजी क्रेडिट कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर हुए लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास लूट की राशि में से 34 हजार रुपए बरामद की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गिरफ्तार बदमाश की पहचान कर्पूरीग्राम थाने के ही शंभूपट्‌टी गांव के ललित सहनी का पुत्र शिव कुमार व आशिष कुमार, मंजय साह का पुत्र अंकित कुमार व हरी सहनी का पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।

सदर डीएसपी ने किया मामले का खुलासा

सदर डीएसपी संजय पांडेय ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत 28 सितंबर को निजी कंपनी के कर्मी गुड्‌डू राज जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान से पैसे की वसुली कर कर्पूरीग्राम जा रहे थे। इसी दौरान शंभू पट्‌टी गांव के पास तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाशों ने वसूली का 46,391 रुपए लूट लिया था। इस मामले में पीड़ित के बयान पर 29 सितंबर को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने मानवीय सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने में संफलता पाई। बदमाशों के पास से लूट की राशि में से 34 हजार रुपए बरामद कर लिया गया है। इस दौरान घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी पुलिस ने बरामद की है।

गिरफ्तार बदमाशों को भेजा जा रहा जेल

डीएसपी संजय पांडेय ने बताया कि अब इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है। कांड के उद्भेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत किए जाएंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!