Samastipur

जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों की संशोधित सूची जारी

समस्तीपुर। संध्या उत्सव पैलेस समस्तीपुर में रविवार को जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों की बैठक की गई। जिसमें जिला कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों की संशोधित सूची जिला प्रभारी नरेंद्र प्रसाद मंडल ने जारी की। सूची में सभापति डॉ भूपेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, संगठन महासचिव रंजीत सहनी, महिला जिलाध्यक्ष रिंकी पासवान, युवा जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला किसान अध्यक्ष साकेत सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी हरिओम कुशवाहा, संयोजक जिला अभियान समिति चंद्रकेत सिंह, मुख्य जिला प्रवक्ता मनोज कुमार तिवारी सहित कुल 81 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कार्यक्रम में जिला प्रभारी नरेंद्र प्रसाद मंडल ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के अभियान और पदयात्रा के उद्देश्य पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। वहीं इस दौरान बीते एक साल से ज्यादा समय से चल रही पदयात्रा पर भी चर्चा की गई और बिहार के वर्तमान परिदृश्य पर उपस्थिति लोगों ने अपनी राय रखी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!