रेलवे न्यूज;बिहार में 22 ट्रेनें रद्द:13 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 19 अक्टूबर तक रहेगा प्रभाव,देखे लिस्ट
पटना.
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बुढ़वल-सीतापुर खंड पर स्थित बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के डबलिंग के लिए 15 अक्टूबर तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं 16 से 19 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य होना है। इस वजह से पूर्व मध्य रेल समेत कई अन्य रेल से गुजरने व खुलने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवधि में अलग-अलग डेट में 22 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 13 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
मार्ग परिवर्तन
कटिहार-अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 12558 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व अन्य।
रद्द ट्रेनें
11 एवं 18 अक्टूबर को 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल
13 एवं 20 अक्टूबर को 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल
15 अक्टूबर को 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
16 अक्टूबर को 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस
14 व 16 को आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्स.
15 व 17 को 14009 बापूधाम मोतहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्स. समेत कई ट्रेनें अलग-अलग तिथियों पर रद्द रहेंगी।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
