Patna

मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने महिला को रस्सी से टांगकर थाने ले गई,पैर भी बांध रखे थे

पटना।झारखंड के बोकारो में महिला थाने से एक महिला फरार हो गई थी. बताया जा रहा है कि चास महिला थाने की पुलिस ने इस महिला को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था. यह महिला थाने से फरार हो गई थी. लेडी कॉन्स्टेबल जब उसे पकड़ने पहुंचीं तो पुलिस ने महिला के पैर बांध दिए. इसके बाद उसे टांगकर थाने तक लेकर आई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन महिला कॉन्स्टेबल आरोपी महिला को टांगे हुए हैं. पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाके के बीच से आरोपी महिला को काफी दूर तक टांगकर ले जाती दिख रही है. बोकारो सेक्टर 4 थाने की पुलिस आरोपी महिला और उसके पति से मोबाइल चोरी के मामले को लेकर पूछताछ कर रही है.

 

 

जानकारी के अनुसार, मोबाइल चोरी के आरोप में पति-पत्नी को सेक्टर 4 थाना पुलिस ने गिरफ्तार गिरफ्तार किया था. इस दौरान महिला मौका देखकर थाने से फरार हो गई थी. जब पुलिस अफसरों को पता चला कि चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिला थाने से फरार हो गई है तो हड़कंप मच गया.

 

रास्ते में किसी ने वीडियो बनाकर किया वायरल

 

 

 

आनन-फानन में पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की. छानबीन के बाद पुलिस ने महिला को पकड़ लिया. इसके बाद बोकारो पुलिस महिला को रस्सी से टांगकर थाने लाई. इस मामले का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कॉन्स्टेबल आरोपी महिला को रस्सी से लटकाकर पैरों को बांधकर लेकर जा रही हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!