Patna

IIIT के तीन स्टूडेंट्स का MNC में प्लेसमेंट:तीनों छात्रों को मिला 39-39 लाख का पैकेज

पटना।भागलपुर स्थित भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है। ट्रिपल आईटी के छात्रों ने एक बार फिर से देशभर में संस्थान का परचम लहराया है, दरअसल संस्थान के तीन छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी में प्लेसमेंट मिला है, केवल इतना ही नहीं तीनों छात्रों को 39-39 लाख का पैकेज मिला है, इस बड़ी उपलब्धि के बाद तीनों छात्र फुले नहीं समा रहे। पैकेज मिलने वाले छात्रों में उत्तर प्रदेश के वेंकटेश मिश्रा, गाजियाबाद के हर्षित शर्मा और पीयूष सिंह शामिल हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

“कामयाबी में संस्थान का अहम योगदान”

 

वेंकटेश मिश्रा ने बताया कि मुझे बचपन से ही कंप्यूटर की पढ़ाई में मन लगता था और धीरे-धीरे मैंने इसके माध्यम से ही कुछ बढ़िया करने की ठान ली, कभी मन में यह विचार नहीं आया था कि मुझे इतना अच्छा ऑफर मिलेगा, मेरी कामयाबी में संस्थान का अहम योगदान है, जब मुझे पैकेज मिला और मैं इस ऑफर के बारे में फोन पर मां-बाप पिता को बताया तो उनके आंसू छलक गए, उन्होंने कहा कि यहां रुकना नहीं है अभी और बेहतर तलाश करते रहना है।

 

क्या बोले फैकल्टी हेड

 

वही ट्रिपल आईटी के फैकल्टी हेड गौरव कुमार ने बताया कि संस्थान के 2020-24 बैच के 3 छात्रों को अभी तक का सबसे अधिक पैकेज मिला है, तीनों छात्र शुरू से ही काफी मेहनती और लग्नशील थे, जहां उन्हें परेशानी होती थी वहां फोन के माध्यम से भी वह सजेशन लेते थे, और आज उनकी मेहनत रंग लाई है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि यह सभी छात्र अपने शिखर की ओर बढ़ चुके हैं और एक अच्छे मुकाम को हासिल कर रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!