Samastipur

दलसिंहसराय में डांडिया नाइट में डांडिया स्टिक लेकर लोगों ने खूब किया मस्ती 

दलसिंहसराय शहर के काली चौक स्थित एक निजी होटल में बुधवार देर रात डांडिया नाईट का आयोजन मनीष डांडिया स्टूडियो द्वारा किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक शील राय,विधान परिषद सदस्य तरुण कुमार,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बीजेपी जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा,आयोजक मनीष डांस स्टूडियो के मनीष कुमार वर्णवाल,राजकुमारी देवी सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

 

 

 

इस दौरान आये अतिथियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ हमें हमारी संस्कृति से भी परिचय कराते हैं.इस तरह के कार्यक्रम होना शहर के लिये गौरव की बात है.

इस दौरान रंग-बिरंगी कलर से जरी की कढ़ाई एवं मोतियों से जड़ा लहंगा पहने बच्ची व महिलाओं ने हाथों में डांडिया स्टिक लेकर खूब मस्ती की।

 

 

 

भक्ति व फिल्मी गीतों की धुन पर डांस के साथ मंच पर उतरी महिलाओं ने कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया.देर रात तक चले इस कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने खूब मस्ती की।मौके पर पार्षद शम्भू प्रसाद साह,प्रो.अनिल गुप्ता,डॉ. विवेक दत्त, उत्सव जयसवाल,चित्रकार मो.सुलेमान,अजय पांडे,मधु कुमारी,प्रिया वर्णवाल सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!