Samastipur

दलसिंहसराय:नवरात्रि के अवसर पर रेवाड़ी भंडार चौक पर राम कथा का हो रहा है आयोजन  

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत खादी भंडार चौक हरपुर रेवाड़ी में नवरात्र के अवसर पर 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। राम कथा का वाचन पूज्य डॉ. श्याम सुंदर पाराशर की कृपा पात्र कथा वाचिका वैदेही वीनी किशोरी करेंगी।

 

व्यवस्थापक समाजसेवी रणधीर कुमार मिश्र उर्फ चुन्नू मिश्रा ने की है। वही कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पांडे, सचिव राकेश कुमार सिंह व समस्त रेवाड़ी ग्राम वासियों के सहयोग से यह 9 दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि नवरात्र के अवसर पर राम कथा के अलावे 25 एवं 26 अक्टूबर को कव्वाली, 27 अक्टूबर को नाइट शो, 28 एवं 29 अक्टूबर को विदेशिया कार्यक्रम होगा।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!