Samastipur

दलसिंहसराय में ट्रेन से गिरकर नेपाल के यात्री की मौत,मजदूरी करने जा रहा था पंजाब

दलसिंहसराय- नाजिरगंज स्टेशन के बीच बुधवार तड़के ट्रेन से गिरकर एक नेपाली यात्री की मौत हो गई। मृतक नेपाल के सिरहा का रहने वाला जगेश्वर राम का पुत्र श्याम राम 25 वर्ष बताया गया है। घटना की सूचना पर रेल पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में बताया कि गया है कि श्याम गांव के दर्जनभर लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए पंजाब जा रहा था। वो लोग बरौनी पंजाब के लिए ट्रेन पकड़ता। तड़के जयनगर से बरौनी जा रही सवारी गाड़ी सभी लोग बैठे हुए थे। सह यात्री प्रमाद कुमार ने बताया कि भीड़ अधिक थी। श्याम पेशाब करने के लिए गया था।

 

इसी दौरान वह ट्रेन के नीचे गिर गया। जानकारी के बाद सभी लोग ट्रेन से उतर कर उसे दलासिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। गांव के लोग उसे दरभंगा ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सभी वापस सदर अस्पताल लौट आए।

रेल थानाध्यक्ष ने क्या कहा

रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। हादसा दलसिंहसराय- नाजिरगंज स्टेशन के बीच तड़के हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना में मृ़तक के शव का पोस्टमार्टम करा कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!