Patna

Bihar News;4 घंटे के अंदर फंदे से लटका दंपती:पहले पत्नी ने फिर पति ने भी दी नही,जाने कारण..

पटना।सीवान में शाम करीब चार घंटे के अंदर शादीशुदा जोड़े ने आत्महत्या कर ली। पति पत्नी के बीच बनती नहीं थी। गुरुवार की सुबह 11 बजे भी दोनों में लड़ाई हुई थी जिसके बाद दो बजे पति ने पत्नी को खाना खाने के लिए कहा। इस बात पर फिर दोनों में लड़ाई हो गई और लड़की ने कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मई 2022 में हुई थी शादी

 

जब लड़की के मायके वाले पहुंचे तो उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया। पति को डराया-धमकाया, जिसके बाद डर के कारण उसने भी शाम सात बजे सुसाइड कर लिया। मृतक दंपती की पहचान बंगरा निवासी विमल यादव के बेटे अमित यादव (22) और अमित की पत्नी रूबी देवी (21) के रूप में हुई है। दोनों की मई 2022 में शादी हुई थी। लड़की दो महीने प्रेग्नेंट भी थी।

 

दोनों के बीच बनती नहीं थी

 

अमित की मां उर्मिला देवी ने बताया कि दोनों के बीच हमेशा नोक झोंक होता रहता था। रूबी जिद्दी स्वभाव की थी। आए दिन अपनी जिद पर अड़ी रहती थी। गुरुवार को खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था लड़की ने लड़ाई, झगड़ा करने के बाद खुदकुशी कर ली। लड़के ने देखा तो गांव वालों को बताया। अंदर से दरवाजा बंद था। रूबी दरवाजा बंद कर पंखे में दुपट्टा डालकर लटक गई। खिड़की से पंखा से लटका हुआ देख परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे उतारा।

 

 

मायकेवालों के डर से बेटे ने की आत्महत्या-मां

 

लड़की के मायके वाले आए और मेरे बेटे को डरा धमकाकर चले गए। कहा कि तुमने ही मारा है। तुमको भी मार देंगे। इसी डर से मेरे बेटे ने भी आत्महत्या कर ली है। शाम के करीब 7 बजे अमित भी उसी पंखे में वही दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गया।

 

 

पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर रूबी लटकी थी।

घटना के बाद से अमित के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना अध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि इस मामले में अभी कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई करेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!