MuzaffarpurPatna

“मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पकड़ाए प्रेमी जोड़े:घर से भागकर जा रहे थे मुंबई,खुद को बताया भाई-बहन

मुजफ्फरपुर.सर..हम भाई बहन है। हमे मुंबई जाना था। लेकिन, पैसे खत्म हो गए है। अब घर जाना है। हमें जाने दीजिए। मामला मुजफ्फरपुर जंक्शन का है। जहां एक प्रेमी जोड़े को रेल पुलिस ने बरामद किया। दोनों भागकर मुंबई जा रहे थे। लेकिन, रुपए खत्म हो चुके थे। टिकट तक लिए पैसे नहीं थे। दोनों नाबालिग हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्लेटफार्म संख्या 1 पर थे। जंक्शन पर रेल थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ने किशोरी को अकेली व घबराए हुए देख लिया था। जिसके बाद किशोरी को पकड़ा गया। उसके साथ एक किशोर भी था। पहले तो पूछताछ में कहा दोनों भाई-बहन हैं। दिल्ली जाना है। लेकिन, फिर पिता का नाम पूछा गया तो दोनों की गलती पकड़ी गई।

इसके बाद थाना ले जाकर पूछताछ की तो पता चला की दोनों घर से भागे हुए है। अब रुपए नहीं है कि आगे मुंबई तक की यात्रा करें। इसके बाद रेल थाना पुलिस की ओर से दोनों के परिजनों को थाना बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं। मामले में रेल थानेदार प्रवीण कुमार ने कहा कि दोनों के परिजन को सूचित कर दिया गया है। परिजन के आने के बाद उनको सौंप दिया जाएगा।

 

शहीद एक्सप्रेस से महिला ने कूदने की कोशिश की

वहीं, दूसरी तरफ जयनगर से अमृतसर जा रही शहीद एक्सप्रेस से एक महिला ने कूदने की कोशिश की। लेकिन, बोगी में खड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया। ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी और मुजफ्फरपुर से हाजीपुर के लिए रवाना हो चुकी थी। बता दें कि प्लेटफॉर्म दो पर आकर रुकी। जैसे ही ट्रेन खुली कि एक बोगी से लडाई-झगड़ा की आवाज आने लगी। तबतक एक महिला प्लेटफॉर्म के उलटा साइड आकर कूदने लगी। पायदान तक पहुंची ही होगी कि रेलयात्रियों ने खींच लिया। हालांकि, इसमें किसी को चोट नहीं आई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!