Patna

महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में चूक:शराब के साथ पकड़ाया विदेशी पर्यटक

पटना।गया विश्व विख्यात विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में शराब की तीन बोतलों के साथ एक वियतनामी पर्यटक पकड़ा गया है। खास बात यह है कि पहले स्कैनर के पास से विदेशी पर्यटक निकल गया था लेकिन दूसरे स्कैनर के पास गहन जांच में वह पकड़ा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शराब की बोतल पूजा सामग्री से भरे एक बड़े से कार्टन में छिपाई गई थी। बोधगया थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। केस दर्ज किया जा रहा है।

 

 

आरोपी वियतनाम का पर्यटक Truong huy trung

शुक्रवार की रात में लगभग 8:30 बजे के आसपास वियतनाम का पर्यटक Truong huy trung पूजा सामग्री से भरे कार्टन के साथ मंदिर में प्रवेश कर रहा था। गौरतलब है कि महाबोधि मंदिर में बौद्ध के दर्शन से पहले दो जगह पर सुरक्षा कर्मियों और बीटीएमसी के कर्मचारियों को द्वारा जांच की जाती हैं। पहले स्थान पर लगे स्कैनर में पूजा सामग्री की कार्टून स्कैनर मशीन में नहीं घुस सका तो पुलिस के जवानों ने कार्टून को ऊपरी तौर पर खोलकर जांच पड़ताल करने के बाद जाने दिया। लेकिन जब महाबोधि मंदिर के दूसरे स्कैनर मशीन के पास उसकी जांच की गई तो शराब की तीन बोतल उस कार्टून में से बरामद की गई है।

 

 

शराब बरामद करने के बाद स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बोधगया पुलिस विदेशी पर्यटक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। थाने में पूछताछ के बाद अब एफआईआर दर्ज की जा रही है। गौरतलब है कि वियतनाम से आए लोगों की इन दिनों महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा चल रही है। विशेष पूजा का आर्गेनाइजर ही शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया आरोपी है। क्योंकि बीटीएमसी के द्वारा इस व्यक्ति को पास निर्गत किया गया है।

 

बोधगया थान के बाहर में वियतनाम के दर्जनों विदेशी हिरासत में रहे विदेशी Truong huy trung को छुड़वाने के लिए पहुंच गए और थाने के बाहर में जमे हुए हैं। थानाध्यक्ष राज कुमार ने कहा कि शराब के मामले में जेल जाना तय है। कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!