Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:आरबी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती।

दलसिंहसराय! रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय दलसिंहसराय में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा के संरक्षण एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान सर्व प्रथम जयप्रकाश नारायण के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा निवेदित की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत हुई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनील ने कहा कि बिहार के लाल जयप्रकाश नारायण सच्चे अर्थों में लोक नायक थे। संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक नारायण जी ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी थी।उनका दर्शन व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए प्रासंगिक था,आज भी है और भविष्य में भी रहेगा। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर पाएंगे। इस अवसर पर राजवीर कुमार, अमरजीत कुमार, अर्जुन कुमार, नेहा कुमारी,सोनम कुमारी, श्वाति कुमारी ने जयप्रकाश नारायण जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के मार्मिक प्रसंगों पर प्रकाश डाला।

 

 

 

मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी लेखापाल मलय कुमार, अमरनाथ शर्मा, रंजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार, रवीन्द्र कुमार आदि, छात्रों में नन्दनी प्रिया, गोलू कुमारी, शबनम प्रिया, रूपा कुमारी,डोली कुमारी, प्रिया कुमारी,सरिता कुमारी, पूजा कुमारी, रीता कुमारी, सीता कुमारी, अन्नू कुमारी, खुशबू कुमारी, चांदनी कुमारी, रेखा कुमारी,साबरीन प्रवीण, प्रीति कुमारी, संजना कुमारी आदि सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। राष्ट्रगान की सामूहिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!