Patna

बिहार के इस जिले मे छोटे देवर से शादी के लिए दो भाभी आपस में भिड़ीं,जमकर चले लात-घूंसे

पटना।बिहार के नालंदा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां देवर से शादी करने के लिए दो भाभियों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों भाभी अपने छोटे देवर से शादी करना चाहती थीं. उसी को लेकर दोनों के बीच जमकर बवाल हुआ.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

देवर से शादी के लिए दो भाभियां आपस में भिड़ीं

 

 

यह पूरा मामला हिलसा के मलामा गांव का हैं. यहां रहने वाले हरेंद्र पासवान के बड़े भाइयों की पत्नियां उससे शादी करना चाहती थी. उसके एक भाई की बीमारी से मौत हो चुकी. इसलिए मायके और गांव वाले चाहते थे कि विधवा की शादी उसके देवर से करा दी जाए. वहीं दूसरे भाई की पत्नी संपत्ति के लालच में अपने देवर से शादी करना चाहती थी. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

 

 

 

बताया जा रहा है कि पहले दोनों महिलाओं कहासुनी हुई और बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंची. दोनों ने बीच एक दूसरे पर जमकर लात घूसों से एक दूसरे को पीटा. इस मारपीट में दोनों को हल्की चोटों भी आई हैं. मौके पर कुछ लोगों के सहयोग से इस मामले को शांत कराया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की

छोटे देवर से हुई विधवा भाभी की शादी

 

इस मामले पर थानाध्यक्ष गुलाम सरावर ने फोन पर बताया की ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से विधवा भाभी के साथ देवर की शादी करा दी गई. क्योंकि तीसरा बेटा हिरेंद्र पासवान पढ़ाई-लिखाई के चलते अभी तक कुंवारा था. बड़े और मंझले बेटे की तीन-तीन संतानें भी हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!