Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल मे बने पीकू वार्ड व एसएनसीयू का निरीक्षण,लगाई फटकार

समस्तीपुर।स्वास्थ्य विभाग के एक टीम के द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल के एसएनसीयू एवं पीकू वार्ड का निरीक्षण किया गया। शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निरीक्षण के लिए पहुंचे एसपीओ डॉक्टर बीपी राय ने एसएनसीयू एवं पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने पीकू वार्ड में समुचित साफ-सफाई नहीं रहने को लेकर अधिकारियों को फटकार लगायी। वहीं एसएनसीयू की व्यवस्था देख वह संतुष्ट हुए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी को पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू की नियमित रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया। ताकि बीमार बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके। मौके पर डॉ एसके चौधरी, डीपीसी डॉ आदित्यनाथ झा, डीसीक्यूए डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, डीएस डॉ गिरीश कुमार, अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद, आरिफ अली सिद्दीकी सहित अन्य उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!