SamastipurDalsinghsarai

दलसिंहसराय:पांच सूत्री मांगू को लेकर सेविका,सहायिका ने किया भूख हड़ताल,दिया धरना।

दलसिंहसराय।सीडीपीओ ऑफिस के आगे मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका की पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल एंव धरना प्रदर्शन प्रखंड अध्यक्ष संगीता कुमारी के नेतृत्व में किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

कार्यकर्ताओ ने कहा कि पांच सूत्री मांगो में सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों का दर्जा देते हुए ग्रेड सी एवं ग्रेड डी में समायोजित करने एवं सभी सेविका को 25000 और सहायिका को 18000 रुपए मानदेय राशि देने, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार में भी भुगतान करने, सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10.000 देने, योग सहायिका से सेविका बहाली हेतु 10 बोनस अंक देने,रिक्त पदों को अभिलंब भरने,समझौते की मांगों को लागू करने शामिल है.

 

 

 

अगर सरकार मांगो को नहीं मानती है तो सभी उग्र आंदोलन करेगी.मौके पर कंचन लता, पुष्प लता, प्रेमलता देवी,सुशीला देवी, मंजू कुमारी,सीता देवी,पूजा भारती, संगीता देवी,सुधा कुमारी सहित कई आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता मौजूद थी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!