Patna

शराबबंदी का ख़ौपनाक अंजाम;शराब बेचने का किया विरोध तो पड़ोसी ने चाकू से गोदकर युवक को मार

पटना।बिहार के गोपालगंज में शराब बेचने का विरोध करने पर एक युवक ने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान बच्चन चौहान के 25 वर्षीय पुत्र सुड्डू चौहान के रूप में हुई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीड़ित परिवार के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शंकर चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में शराब के कारोबार की बात सामने आ रही है. इस मामले में भी छानबीन की जा रही है.

 

शराब बेचने के विरोध में युवक की हत्या

 

 

परिजनों का कहना है कि सुड्डू चौहान अपने घर के सामने चौकी पर बैठा था. इसी दौरान शराब धंधेबाज शंकर चौहान से शराब नहीं बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई.  इसी दौरान पड़ोसियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया. इस मामले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

इस मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र में दो युवक आपसी विवाद में एक दूसरे पर धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला किया. जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!