Muzaffarpur

जल्दी मेरे घर आ जाओ;गर्लफ्रेंड ने बुलाया, परिजनों ने काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट,भर्ती

मुजफ्फरपुर से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। एक लड़की ने अपने प्रेमी को घर बुलाया जहां उसके परिवार वालों ने मिलकर लड़के का प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोग हैरत में हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के परिजनों ने घर में पुत्री के प्रेमी को पहले जमकर पीटा। फिर उसका गुप्तांग काट डाला। खून से लथपथ प्रेमी गोला रोड स्थित अपने घर पहुंचा। यहां से उसे गंभीर स्थिति में उसके परिजनों ने बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। लड़के की हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

 

 

 

 

इस मामले को पहले मैनेज करने की काफी कोशिश की गई। जब बात नहीं बनी तो गुरुवार देर शाम में मामला नगर थाने पहुंचा। प्रेमिका और प्रेमी का परिवार आपस में कारोबार से जुड़ा है। इस वजह लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से काफी दिनों से जुड़े हैं।

 

 

 

प्रेमी के पिता ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए नगर थाने में आवेदन दिया है। इसमें प्रेमिका पर साजिश रचकर कॉल कर युवक को घर बुलाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, मारपीट करने और गुप्तांग काट देने का आरोप प्रेमिका के माता-पिता और भाई पर लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी के पिता ने आवेदन दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का बयान दर्ज करेगी।

 

 

 

प्रेमी युवक के पिता ने बताया कि उनका लड़का जिम जाने के लिए घर से निकला। लड़की ने उसे साजिश के तहत बहाना बनाकर घर बुलाया और कांड को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि कई सालों से दोनों के बीच प्रेम संबंध है। लड़की के परिजन इसे स्वीकार नहीं कर रहे थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!