Patna

शादी के 5 महीने बाद लड़की की मौत:ससुराल में पंखे से लटकी मिली लाश,ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

बक्सर के बैरिया गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। इस घटना के बाद ससुराल वाले फरार हैं। दूसरी तरफ ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कोरान सराय थाना क्षेत्र के बैरिया गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पांच महीना पहले युवती की शादी धूमधाम से हुई थी। मायके वालों ने दहेज में हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार युवती ने पति के विवाद में फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली है।

बुधवार की सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला है। बताया गया कि 20 मई 2023 को बैरिया गांव के सत्येंद्र कुमार सिंह के पुत्र 25 साल के संतोष कुमार की शादी के साथ नावानगर थाना क्षेत्र के अमृत राय के डेरा गांव के निवासी उपेंद्र सिंह की बेटी 21 साल की नीतू कुमारी शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ बड़े ही धूमधाम से की गई, लेकिन सुबह मिली सूचना के अनुसार विवाहिता पंखे में फंदे पर लटकी मिली।

हालांकि विवाहिता के पिता उपेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक की मांग को लेकर बेटी को काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार फ्रिज, कूलर, टीवी, गहने दिए थे।ृअभी बाइक देने की हैसियत नहीं थी। बाद में देने के लिए बोला था, लेकिन बाइक नहीं देने का कारण ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर हत्या की गई है।

कोरान सराय थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस तो महिला को बेड पर लिटाया गया था। गले पर निशान हैं। मामले की जांच की जा रही है। अभी मायके वालों की तरफ से लिखित कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!