Patna

पटना के होटल में महिला कॉन्स्टेबल की हत्या:पति गोली मारकर भागा;कमरे में फैला सिंदूर और खून

पटना जंक्शन स्थित एक होटल में पति ने महिला कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी गई। महिला के सिर में गोली मारी गई है। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। कमरे में खून और सिंदूर बिखरा हुआ था। कॉन्स्टेबल का नाम शोभा (30) है। वह भागलपुर जिला पुलिस की कॉन्स्टेबल थी। वह चार दिन पहले नवरात्रि की ड्यूटी के लिए पटना आई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शोभा कुमारी अरवल की रहने वाली है। उसने गजेंद्र से पांच साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों का एक बच्चा भी है। गजेंद्र जहानाबाद में कोचिंग चलाता है। हत्या के बाद से वह फरार है।

 

वारदात मीनाक्षी होटल के कमरा नंबर 303 में हुई है। शोभा अपने पति के साथ होटल पहुंची थी। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद का कहना है कि महिला के सिर में नजदीक से गोली मारी गई है।

 

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे के आसपास होटल के संचालक ने इसकी सूचना दी। आशंका है कि हत्या सुबह 10 बजे हुई होगी। अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। कमरे से 2 कट्टा बरामद किया गया है। वहीं, होटल संचालक का कहना है कि उन्होंने फायरिंग की कोई आवाज नहीं सुनी।डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि गजेन्द्र कुमार ने कल ही होटल में रूम लिया था। महिला सुबह आई थी। हत्या के बाद से गजेंद्र कुमार फरार है।

 

कमरा खुला होने पर वेटर को हुआ शक

 

वहीं होटल के संचालक राजीव रंजन और आशीष रंजन ने बताया कि गुरुवार की शाम शोभा नाम की महिला अपने पति गजेंद्र कुमार के साथ आई थी। दोनों यहां ठहरे थे। सुबह पति नाश्ता लाने की बात कहकर कमरे से निकला था, लेकिन वेटर जब कमरे की तरफ गया तो महिला की लाश पड़ी थी।

 

सीसीटीवी से पहचान, पति ने बुक कराया था कमरा

 

होटल का सीसीटीवी निकाल कर पुलिस को दिया गया है। इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शोभा के पति गजेंद्र की पहचान कर ली। अभी वह फरार है। सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा मुताबिक शोभा कुमारी भागलपुर जिला बल के 2022 बैच की सिपाही है, जो पटना में दुर्गा पूजा को लेकर 16 अक्टूबर को पटना सिटी ड्यूटी पर आई थी। शोभा का पति गजेंद्र जहानाबाद में कोचिंग चलता है। उसने कल शाम को मीनाक्षी होटल में कमरा बुक कराया था। घटना के बाद जाते सीसीटीवी फुटेज में वह जाता दिखा। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!