Patna

कमर में बंधी रस्सी खोलकर सदर अस्पताल से नहाने के लिए भाग गया बंदी,पकड़ाया तो बोला ..सोचा नहा लें

वैशाली में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में लाया गया एक बंदी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने घंटों खोजने के बाद उसे कुछ दूरी पर स्थित उसके घर से खोज निकाला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बंदी ने बताया कि उसे नहाना था, बगल में उसका घर था इसलिए नहाने के लिए वह भाग गया। बताया गया कि अन्य बंदियों को भी बिना मेडिकल जांच के ही पुलिस कर्मी सदर अस्पताल से लेकर चले गए हैं।

 

पुलिस कर्मी इधर-उधर कैदी को ढूंढने लगे लेकिन पुलिस की चंगुल से फरार हुए बंदी भागने में सफल रहा। उसके भागने का सिलसिला कोई पुराना नहीं है। जिले के अलग अलग थानों से भी कई कैदी सदर अस्पताल हाजीपुर से मेडिकल जांच के दौरान भाग गए हैं।

 

 

भागने के बाद पुलिस हाथ पांव मारने लगते है लेकिन कैदी के साथ बरतने वाली सावधानियां नहीं बरती जा रही है। गुरुवार को हाजीपुर नगर थाना की पुलिस ने शराब मामले में हाजीपुर से शख्स को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजने से पहले नगर थाना की पुलिस मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया था।

 

 

नगर थाना के पुलिस कर्मी मोहन सिंह ने बताया कि नगर थाना से छह कैदी को लाया गया था। मेडिकल जांच के दौरान एक भाग गया है। भागे गए कैदी का नाम सन्नी है उसके कमर में रस्सी बंधी थी जिसे खोलकर वह भागा है।

 

वहीं एक घंटे बाद पुलिस ने बंदी को उसके ही घर से खोज निकाला। बंदी ने कहा कि वह अपने घर नहाने चला गया था। बगल में घर था तो सोचा नहा लें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!