Samastipur

“दलसिंहसराय;उजियारपुर में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध चावल लदा ट्रक किया जब्त,गोदाम को किया सील

“दलसिंहसराय;उजियारपुर प्रखण्ड के पतैली पूर्वी पंचायत अंतर्गत एकशिला गांव स्थित एक गोदाम में पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक पर लदे अवैध चावल व गोदाम में रखे चावल को जप्त कर लिया। इसके बाद सूचना पर उजियारपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंजीत झा ने चावल को प्रारम्भिक जांच में अवैध मानते हुए ट्रक पर लोड चावल की बोरियां को गोदाम में उतरवाकर गोदाम को सील कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गोदाम से अवैध चावल लदी ट्रक को रात के अंधेरे में ट्रक पर लोड कर कहीं बाहर भेजने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक व चावल को जप्त कर लिया। जांच को लेकर उजियारपुर पुलिस ने MO को सूचित किया। मंगलवार की देर रात व बुधवार को MO ने जांच की। MO ने बताया कि मिल पहुंचकर जब्त चावल के बारे में गोदाम संचालक से पूछताछ की गई। उन्होंने सही ठंग से चावल की खरीद बिक्री होने की बात कही। लेकिन संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिसके बाद ट्रक पर लदे चावल को मिल में उतरवाकर मिल को सील कर दिया गया है। जांच प्रक्रिया जारी है। जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने चावल को अनलोड करने के बाद ट्रक को जब्त कर थाने लेकर चली गई। हालांकि फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। इधर मामले में गोदाम के संचालक चिंटू बंका ने बताया कि चावल को बंगाल से खरीदा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!