Samastipur

नीतीश कैबिनेट की बैठक में दलसिंहसराय 32 नंबर रेलवे गुमती पर ROB निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

दलसिंहसराय ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक में मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। जनरल केटेगरी से आने वाले लोगों के लिए EWS के तहत न्यायिक सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा 14 एजेंडा पर मुहर लगी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं समस्तीपुर जिलान्तर्गत दलसिंहसराय यार्ड स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या – 32A (रेलवे कि०मी० 11/23-23 A) के बदले पहुँच पथ सहित आर० ओ० बी० के निर्माण हेतु ₹9720.83 लाख (सत्तानबे करोड़ बीस लाख तीरासी हजार) राज्यांश सहित कुल ₹13501.81 लाख (एक सौ पैतींस करोड़ एक लाख इक्कासी हजार) के अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसे लेकर दलसिंहसराय महागठबंधन के सत्यनारायण सिंह, हरिश्चंद्र पोद्दार, सुशील कुमार सुरेका, सुनील कुमार बम बम,विनोद कुमार समीर,अनिल सोनी, संजीव कुमार लाल, जाबिर हुसैन, नंदकिशोर महतो, मगनलाल साह, विधान चंद्र, रामविलास शर्मा,नीलम देवी ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव वित्त वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं स्थानीय विधायक सह भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता का आभार ब्यक्त किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!