Samastipur

दलसिंहसराय:महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थानान्तर्गत कोरबद्धा स्थित कमलू सिंह के भिड़ी लगा खेत के नजदीक अपराधियों के द्वारा एक महिला मृतिका बतही देवी को सामूहिक बलात्कार कर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से घटनास्थल पर ही बेनग्न कर साड़ी से खुटा में बाँध कर छोड़ दिया गया था। मृतिका बतही देवी के शव के पास से अभियुक्त का टोपी एवं टिशर्ट भी बरामद हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसके फलस्वरूप पुलिस के द्वारा मृतिका के पुत्र श्याम कुमार के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त सिधिंया निवासी हेमंत कुमार एंव कोरबद्धा निवासी अभिषेक कुमार सहित दो अज्ञात युवक के विरूद्ध एफ आईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने एक अपराधकर्मी अभिषेक कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था आज दूसरे अपराधी हेमंत कुमार को भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया.यह जानकारी डीएसपी मो नजीब अवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया.

छापामारी दल में,अनिल कुमार,पु०नि०- सह – थानाध्यक्ष, उजियारपुर, पु०अ०नि० शकील अहमद, सिपाही फिरोज आलम, सुजंत कुमार, मो. मुजाहिद हुसैन, उजियारपुर थाना के मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!