Dalsinghsarai

दलसिंहसराय: झपटा मारने की योजना को लेकर आए कोढ़ा गिरोह का एक बदमाश लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार।

दलसिंहसराय शहर में दुर्गा पूजा एंव अन्य त्योहार में लेकर सक्रिय हुए कोढ़ा गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है.दलसिंहसराय थाने पर प्रेस को जानकारी देते डीएसपी मोहमद नजीब अनवर ने बताया कि पर्व – त्योहार को लेकर शहरी क्षेत्रों में पुलिस टीम सक्रिय है.इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झपटा मार कोढ़ा गिरोह का एक बदमाश सक्रिय है. शहर में लूट पाट के साथ झपटा मारने की योजना को लेकर विभिन्न व्यवस्यायिक प्रतिष्ठान और बैंको की रेकी कर रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इस सूचना के बाद मेरे निर्देश पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी करते हुए कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के अनिल कुमार को गिरफ्तार किया.जांच के दौरान पुलिस टीम ने अनिल के पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद किया.वही दूसरी ओर नगरगामा गांव में निर्माणधीन विद्यालय पर गोलीबारी कर संवेदक से रंगदारी मांगने सहित कई अन्य कांडो में फरार चल रहे दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी राकेश कुमार उर्फ राका को गिरफ्तार किया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!