Samastipur

“दलसिंहसराय;लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या:गांव के ही दो लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

दलसिंहसराय में लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मामला अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई गांव का है। मृतक की पहचान हरिशचंद्र प्रसाद सिंह (80) के रूप में की गई है। गांव के ही दो लोगों पर मर्डर का आरोप लगा है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
मृतक की पत्नी पूर्णिमा देवी ने बताया कि बुधवार को उनके पति बैंक से 20 हजार रुपए निकासी कर देर शाम घर लौटे थे। कमरे में बिछावन के नीचे रुपए रख दिए थे। इस बीच गांव के ही रौशन गिरी और कन्हैया गिरी उनसे मिलने आए। इस दौरान बातों में उलझाकर दोनों ने बिछावन के नीचे रखे रुपए निकाल लिए। जब उसके पति ने विरोध किया तो, उनदोनों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर मौके से दोनों आरोपी फरार गए। गंभीर हालत में हरिशचंद्र को इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। नगर पुलिस ने पीड़ित परिवार का फर्द बयान लिया है। बयान को FIR के लिए विद्यापतिनगर थाने को भेजा जा रहा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई विद्यापतिनगर थाने की पुलिस करेगी। वहीं, विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष मो. फिरोज आलम ने बताया कि मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत हुई है। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के बाद आवेदन देने की बात कही है। आवेदन के आधार पर FIR दर्जकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!