Samastipur

दलसिंहसराय ब्रेकिंग:बदमाशों ने पोल्ट्री व्यवसाई की आँख में गोली मार कर किया हत्या,जाँच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय में फिर से बंदूके गरजने लगी है.ताज़ा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेयपुर गांव की है जंहा पोल्ट्री व्यवसाई (अंडा उत्पादन ) की बाईक सवार तीन बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दिया.व्यवसाई को घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की पहचान नगरगामा पंचायत के मधेयपुर गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी स्व.शिव करण सिंह के पुत्र प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवक्ष (55) वर्ष के रूप में की गई है.मृतक के आंख और बाये हाथ में गोली लगी है.वही परिजनों द्वारा उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाया गया.घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष अनिल कुमार और इस्पेक्टर कुमार ब्रजेश दल बल के मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई मनोज सिंह ने बताया कि मेरे भाई अपने मधेयपुर स्थित पोल्ट्री पर बैठे थे.इसी दौरान शाम के करीब 7 बजे के एक बाइक पर आए तीन की संख्या में बदमाशो ने दो किलो चिकेन की मांग किया. जिस पर उन्होंने ने कहा मेरे यहां चिकन मिट नही मिलता है.यहां अंडा का उत्पादन होता है.इसी बात पर बदमाशो ने मेरे भाई को गोली मार कर हत्या कर फरार हो गया.प्रभारी डीएसपी डीएसपी कुमार ब्रजेश ने बताया कि एक व्यवस्ययी की गोली मारकर हत्या की गई.पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!