Samastipur

दलसिंहसराय ब्रेकिंग:मदुदाबाद दुकान से लौट रहे स्वर्ण कारोबारी से नगरगामा में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशो ने की लूटपाट 

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आरही है.जंहा दुकान बंद कर घर लौट रहे एक स्वर्ण व्यवसाई से बदमाशों ने लूट पाट की घटना को अंजाम दिया है.पूरा मामला समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा गांव की है जहा मंगलवार की शाम स्वर्ण कारोबारी से बाइक सवार हथीरबंद बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जाता है कि दलसिंहसराय शहर के निवासी स्वर्ण कारोबारी स्व राजेश्वर सोनी के पुत्र संजय सोनी उर्फ मिठू अपने एक कर्मी के साथ अपने दुकान मदुदाबाद से दुकान बंद कर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा गांव के पास बाइक सवार हाथीरबंद बदमाशो ने हथियार के बल पर कारोबारी से बैग लूट लिया । स्वर्ण कारोबारी के अनुसार बैग में 15 से 20 हजार का कटा हुआ सोने चांदी के आभूषण के साथ दुकान की चाभी था ।

 

दुकानदार ने बताया कुछ माह पहले विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाशो ने इसी तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी। जिसकी शिकायत थाना में दर्ज कराया था । वही घटना को लेकर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की मामले की जानकारी मिली है ।आवेदन नही मिला है । पूरे मामले की जांच चल रही है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!