Patna

उत्पाद पुलिस की पिटाई के बाद व्यवसायी की मौत:छपरा में लोगों ने 4 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक,बवाल

 पटना।छपरा में शराब को लेकर सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक व्यवसायी को रुकवाया। व्यवसायी अपनी दुकान बंदकर बेटे संग घर लौट रहे थे। इसी दौरान नयका बाजार के पास उत्पाद पुलिस ने उनकी बाइक रुकवाई। बेटे के अनुसार उत्पाद पुलिस ने व्यवसायी से अभद्र व्यवहार कर मोबाइल और रुपए छीन लिए। उनके साथ मारपीट भी कई गई। इसी दौरान व्यवसायी सुरेश सिंह को हार्ट अटैक आ गया और उनकी बाइक से गिरने के बाद मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई। 4 पुलिसकर्मियों को 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। शुक्रवार रात 9 बजे से 2 बजे तक हंगामा हुआ। स्थिति को देखते हुए मौके पर तीन थाने की पुलिस को बुलाया गया। अधिकारियों के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। मृतक रिविलगंज थाना क्षेत्र के खैरवार निवासी सुरेश सिंह (55) हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना कोपा थाना क्षेत्र के नयका बाजार की है।

 

 

 

दुकान बंदकर बेटे के साथ घर लौट रहे थे

 

मृतक सुरेश खाद्य व्यवसायी हैं। जो दुकान बंदकर अपने बेटे अभिषेक कुमार के साथ रिविलगंज के खैरबार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को उत्पाद पुलिस ने रोका। सड़क पर सुरेश की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने पुलिसकर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया। कुछ पुलिसकर्मी भीड़ को देख फरार हो गए, लेकिन लोगों ने दो महिला और दो पुरुष पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। स्थिति को देखते हुए चार थानों की पुलिस सहित रिजर्व फोर्स को तैनात कर दिया गया। सदर एसडीओ डीएसपी और उत्पाद अधीक्षक के पहुंचने के बाद मृतक के पुत्र और चश्मदीद के गवाही पर प्रथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी पुलिसककर्मियों को कोपा थाना को सौंप दिया।

 

स्थानीय थाने की पुलिस ने सभी बंधकों को छुड़ाया

 

उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने कहा कि उत्पाद विभाग की टीम जांच कर रही थी। एक व्यक्ति की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की जा रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने चार उत्पाद पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। स्थानीय थाना ने सभी बंधकों को छुड़ाया।

 

मृतक के साथ जा रहे छोटे बेटे अभिषेक ने कहा कि उनलोगों में थप्पड़ से मारा। बाइक की चाबी, फोन और 2 लाख रुपए छीन लिए। जबरन पिता जी को गाड़ी में ले जा रहे थे। मैंने कुछ बोला तो मुझे भी घसीटकर मारा। पुलिस की गाड़ी से मेरा फोन मिला है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!