Patna

रिटायर्ड दरोगा की बहू से देवर करता रेप की कोशिस,बिहार पुलिस ने 1 घंटे में छोड़ा;बोली-बढ़ाचढ़ा कर बोल रही

पटना के राजीव नगर की रहने वाली महिला (40) ने अपने देवर प्रमोद (36) पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वो बेटी के सामने जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। कई बार तो उसने प्राइवेट पार्ट में पाइप डालने की भी कोशिश की है। महिला ने इसे लेकर पुलिस में लिखित शिकायत भी की। पुलिस ने देवर को गिरफ्तार किया, लेकिन 1 घंटे बाद फिर छोड़ दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीड़ित महिला के ससुर रिटायर्ड दरोगा हैं। उसका कहना है कि शिकायत के बाद से देवर जान से मारने की धमकी दे रहा है। वो कहता है लाश बोरे में भरकर फेंक दूंगा। किसी को कुछ पता भी नहीं चलेगा। थाने में मैंने पैसे दे रखे हैं। तुम्हारी कोई नहीं सुनने वाला।

 

इधर, पुलिस वालों का कहना है कि महिला मामले को बढ़ा-चढ़ाकर बता रही है। बिना जांच ही राजीव नगर थानाध्यक्ष रमन कुमार इस नतीजे पर पहुंच गई कि मामला पारिवारिक है। पूरा विवाद ससुर की पेंशन को लेकर है। वो मारपीट के मामले को रेप का रंग देने की कोशिश कर रही है। दैनिक भास्कर ने महिला से बातचीत की। सुनिए उसी की जुबानी पूरी कहानी…

 

मैं झारखंड की रहने वाली हूं। मेरी शादी 2009 में पटना में हुई थी। मेरे ससुर उस समय दरोगा थे। शादी के बाद से मैं अपने ससुराल पटना के राजीव नगर में रहने लगी। शादी के बाद से ही पति बीमार रहते थे। शादी के बाद मेरी दो बेटियां हुईं। सास-ससुर बक्सर में रहते हैं। देवर प्रमोद भी पहले बक्सर में ही रहता था। 2022 में वह राजीव नगर आया। उसकी गंदी नजर मुझ पर बनी रहती है। उसने पहले भी 5 से 6 बार मेरे साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह मैंने आज तक खुद को बचाया है।

 

14 अक्टूबर को ऐसा हुआ तो मैं सीधे राजीव नगर थाने गई, लेकिन पुलिस ने मेरे कहे अनुसार FIR दर्ज नहीं की। दो बार थाने के चक्कर लगाने के बाद पुलिस प्रमोद को पकड़ कर ले गई। वहीं मेरे देवर और ससुर ने अपनी पहचान और पैसे के बदौलत 1 घंटे मिनट में ही प्रमोद को निकलवा दिया। ऐसे में मुझे हमेशा डर बना रहता है कि कहीं वो मेरी या मेरी बच्चियों की हत्या ना कर दे।

 

 

14 अक्टूबर को मेरा देवर प्रमोद मेरे कमरे में घुसा और मेरी बेटी के सामने मेरे साथ रेप करने की कोशिश की। मैंने इसका विरोध तो उसने पाइप से हमला कर दिया। उसने मेरे प्राइवेट पार्टस पर भी हमला किया। प्रमोद मेरे इंटरनल पार्ट में पाइप डालने की कोशिश करने लगा। इसके बाद किसी तरह मैं थाने गई। मैंने आपबीती बताते हुए FIR दर्ज कराई।

 

पुलिस आई और प्रमोद को पकड़कर ले गई, लेकिन 1 घंटे मिनट में ही पुलिस ने उसे छोड़ दिया। प्रमोद घर आकर मुझे मेरी बेटियों (6) और (11) के सामने गंदी-गंदी गालियां देने लगा। प्रमोद ने कहा कि अब कहां जाओगी। कोर्ट में जाओ, वहां से भी हम 10 मिनट में निकल जाएंगे। हत्या कर, शव को बोरे में डालकर बक्सर में फेंक आएंगे। किसी को लाश भी नहीं मिलेगी।

 

मामले में राजीव नगर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक है। मामला दर्ज किया गया है। महिला इस मामले को बढ़ा-चढ़ा कर बोल रही है। मारपीट के मामले को रेप का रंग देने की कोशिश कर रही है।

 

 

 

देवर चाहता है या तो मैं उसकी बात मान लूं या घर छोड़ दूं

 

महिला ने बताया कि मेरे पति की तबीयत खराब रहती है। मेरी 2 बेटियां हैं। मेरे पति स्वस्थ रहने पर मजदूरी करते हैं। वहीं से जो कुछ भी आता है, उसी से गुजारा करते हैं। कई बार तो पैसे भी नहीं होते हैं। मेरा देवर इसी बात का फायदा उठाना चाहता है। वो चाहता है कि या तो मैं उसकी बात मान कर उसके साथ शारीरिक संबंध के लिए तैयार हो जाऊं या घर छोड़ कर चली जाऊं।

 

ससुर ने झूठ बोलकर कराई थी शादी

 

मेरे पति की शुरू से तबीयत खराब रहती थी। 2009 में शादी के वक्त मेरे ससुर उस समय नौकरी में थे। ससुर ने मुझे और मेरे पिता को भरोसा दिया था कि मैं रिटायरमेंट के बाद भी हेल्प करुंगा। खाने, पीने, रहने की दिक्कत नहीं होगी। शादी के बाद मुझे 2 बेटियां हुई। इसके बाद से ही इन लोगों का व्यवहार बदल गया।

 

मेरे ससुर ने भी हम लोगों को छोड़ दिया। उसके बाद से ससुरालवाले मेरे परिवार को तरह-तरह की यातनाएं दे रहे हैं। मेरे सास-ससुर मेरे देवर की बात मानते हैं। ससुर कहते है मेरे बेटे के खिलाफ जाओगी, तो मैं पैसा देकर उसे बचा लूंगा। मैं पटना SSP और महिला आयोग से अपने और अपने परिवार की जान की सुरक्षा की गुहार लगाऊंगी।

 

 

बढ़ा-चढ़ा कर बोल रही है महिला : पुलिस

 

इस मामले में राजीव नगर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक है। ससुर पुलिस से रिटायर हुए हैं। उनको पेंशन मिलती है। उसी पैसों को लेकर देवर प्रमोद और भाभी में अक्सर लड़ाई होती है। उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ। बात बढ़ जाने से मारपीट भी हुई। उसके अनुसार ही मामला दर्ज किया गया है।

 

महिला का मेडिकल भी कराया गया है। महिला इस मामले को बढ़ा-चढ़ा कर बोल रही है। मारपीट के मामले को रेप का रंग देने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद अगर मेडिकल रिपोर्ट में कुछ आता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!