Patna

Breaking;पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, छावनी में तब्दील हुआ रेलवे स्टेशन,तलाशी जारी

“Breaking;पटना।बिहार की राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पटना जंक्शन को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया है। स्टेशन परिसर में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। डॉग और बम स्क्वॉयड मौके पर मौजूद है।रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। पटना जंक्शन पर मौजूद यात्री भी इतनी कड़ी सुरक्षा को देखकर सकते में आ गए हैं। धमकी भरा फोन करने वाले के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पटना के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे खबर मिली कि पटना जंक्शन पर बम रखा हुआ है। इसके बाद पटना पुलिस तुरंत एक्टिव हुई। बम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। साथ ही एटीएस को भी सूचना दे दी गई है। पूरी टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जांच कर रही है। अभी तक कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है।

पुलिस का कहना है कि संभावना जताई जा रही है कि किसी ने शरारत करते हुए पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल किया हो। फिर भी सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!