Samastipur

समस्तीपुर की खबर;शीशम के पेंड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव,हत्या का जताई आशंका

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाने के हरिपुर गांव स्थित गाछी में सोमवार को शीशम के पेड़ से लटकता हुआ बुजुर्ग का शव मिला है। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक हरिपुर गांव के शोभाकांत महतो 65 वर्ष बताए गए है। मृतक का शव गमछा से जमीन से मात्र दो- तीन ईट ऊपर लटक रहा था। जिस कारण परिवार के लोग इसे साजिश के तहत हत्या की बात कह रहे हैं। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र मिथिलेश महतो ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उन्हें जानकारी मिली की गांव में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटक रहा है। इस बात को वह समान्य रूप से लिया। इसी दौरान कुछ देर बाद उन्हें जानकारी मिली कि शव उनके पिता का है। जिसके बाद वह परिवार व गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके पिता का शव शीशम की पेड़ से गमछा के सहारे लटक रहा था। उनके पिता का पैर मात्र दो से तीन इंच ऊपर था। मिथिले इस घटना को साजिश बता रहे हैं।

 

 

भाइयों के बीच जमीन बंटवारा को लेकर चल रहा था विवाद

 

मिथिलेश ने बताया कि वह तीन भाई है। गत छह महीना से भाइयों के बीच खतियानी जमीन जमीन बंटवारा को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुआ। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। जिससे उनके पिता तनाव में थे। हालांकि जिस तरह से शव लटक रहा था यह घटना साजिश लग रहा है। मामले की जांच होनी चाहिए।

 

गांव के लोगो का कहना है कि मृतक शोभाकांत ने सभी जमीन अपने छोटे पुत्र को लिख दिया था। जिस कारण भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया था। जमीन लौटाने के लिए पंचायत हुआ था। लेकिन मामला सलट नहीं पाया था।

 

 

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

 

रोसड़ा थानाध्यक्ष कुमार प्रज्जवल ने कहा कि जिस स्थिति में शव मिला है। मामला संदिग्ध है। परिवार के लोगों के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के गर्दन पर यू आकर कर आकृति बनी है। पुलिस जिस समय मौके पर पहुंची थी। शव जमीन से सट रहा था। मानो वह बैठा हुआ है। अभी परिवार के लोगों के द्वारा आवेदन नहीं मिला है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!