Patna

Bihar News:चौथी बेटी होने पर मां अपनाने से किया इनकार:ममता कार्यकर्ता ने बेटी के रूप में अपनाया

पटना।Bihar News!बेतिया में एक मां ने चौथी बेटी होने पर उसे अपनाने से इनकार कर दिया। परिवार वाले चाहते थे इस बार लड़का हो। वहीं, जिस बेटी के जन्म होने पर मां ने ठुकराया, उसे देवी का स्वरूप समझकर अस्पताल की ममता कार्यकर्ता ने अपना लिया है। साथ ही नवजात को अपनाने के बाद से पूरे गांव में मिठाई बांटी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस के हस्ताक्षेप के बावजूद महिला ने कागजी तौर पर नवजात को घर ले जाने से इनकार कर दिया। जिस महिला ने बेटी को जन्म दिया उसे पहले से तीन बेटियां है। जिससे वह गरीबी और बेबसी को कारण बताकर पालन पोषण में असमर्थता व्यक्त की।

 

 

दरअसल, शुक्रवार रात चनपटिया के चूहड़ी की रहने वाली रामबाबू साह की पत्नी नीतू देवी को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नवजात के जन्म के बाद महिला ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया और वहां से चली गई।

 

सप्तमी के दिन बच्ची जन्म

 

ड्यूटी पर तैनात ममता कार्यकर्ता रीमा देवी ने उसे बेटी के रूप में स्वीकार कर लिया और कहा कि नवरात्रि की सप्तमी के दिन यह कन्या देवी के रूप में मेरे घर आई हैं। बेटी को अपनाने के बाद सिर्फ रीमा ही नहीं पूरा पकडीहार गांव खुश हैं। जन्म के साथ ही बेटी को त्याग करने के बाद समाज का एक विकराल चेहरा सामने आया। जिसमें आज भी बेटियों को लोग बोझ समझ रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!