Samastipur

समस्तीपुर मे दशहरा को लेकर ट्रेनों में बढी भीड़,सक्रिय हुआ नशाखुरानी: पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

समस्तीपुर।दशहरा, दिवाली व महापर्व छठ को लेकर प्रदेश से लौटने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ गई है। ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के साथ ही नशा खुरानी गिरोह के साथ ही अटैची लिफ्टर भी सक्रिय हो गए हैं। कुछ ट्रेनों में नशाखोरी गिरोह नें यात्रियों को अपना शिकार भी बनाया है। जिसको देखते हुए समस्तीपुर स्टेशन पर रेल पुलिस ने बुधवार को जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर रेल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने प्लेटफार्म व रेलवे परिसर में जागरूकता रैली निकाली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

प्लेटफार्म पर जागरूकता अभियान चलाती रेल पुलिस

इस दौरान प्लेटफार्म पर यात्रियों से आह्वान किया कि वह सफर के दौरान अथवा प्लेटफार्म पर किसी भी अनजान का दिया हुआ कुछ भी न खाएं। अनजान से दोस्ती न करें। आप नशाखुरानी गिरोह के शिकार हो सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामानों को चैन लगाकर लॉक करे। यात्रा के दौरान जरूर पर आरपीएफ से सहायता के लिए 182 नंबर के साथ ही चाइल्ड हेल्प लाइन के लिए 1098 व रेल पुलिस से सहायता के लिए 1512 पर कॉल करें।

 

उद्घोष कर भी यात्रियों को किया जा रहा सतर्क

 

रेल डीएसपी ने बताया कि राउंड दी क्लॉक ट्रेन टाइम में पुलिस कर्मियों द्वारा उद्घोष कर यात्रियों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। खास कर लंबी दूरी की ट्रेनों के जाने व आने के समय पुलिस टीम स्टेशन पर सतर्क रहती है। साथ ही ट्रेनों में भी विशेष टीम को लगाया गया है। जो सफर के दौरान यात्रियों को जागरूक कर रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!