Samastipur

“समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के देसुआ रेलवे स्टेशन पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े,हुई रोड़ाबाजी

समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के देसुआ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को छात्रों के दो गुटों में जमकर भिड़त हो गई जिससे अन्य यात्रियों में थोड़ी देर के लिये अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया। झड़प के दौरान दोनों गुटो के छात्रों ने एक दूसरे पर जमकर रोड़े चलाये। इससे ट्रेन की बोगी की खिड़कियों के कांच टूट गये। छात्रों की इस भिंड़त से यात्रियों में दहशत पसरा रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तब स्थिति को स्थानीय लोगों के सहयोग से नियंत्रित कर लिया गया। घटना सोमवार अपराह्न 2 बजे के बाद हुई है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर से सहरसा जा रही ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में छात्रों के दो गुटों में समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ही किसी बात को लेकर कहा सुनी शुरू हुई, जिसके बाद देसुआ स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही छात्रों ने रेलवे लाइन से रोड़ा उठाकर एक दूसरे पर फेंकना शुरू कर दिया।

इससे अन्य यात्री दहशत में डूब गये। हालांकि छात्रों को उपद्रव मचाते देख आसपास के लोग पहुंचे और दोनों गुटों के छात्रों को खदेड़ कर भगाया। जिससे दोनों गुट के छात्र तितर बितर हो गये।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!