Samastipur

समस्तीपुर:ससुराल जा रहे युवक को वाहन ने मारी ठोकर,मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा जमकर तोड़फोड़

 समस्तीपुर जिले के मोहिउद्ददीननगर- पटोरी पथ पर भोरहा पुल के पास ससुराल जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत से गुस्साये लोगों ने एक निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। मृतक युवक की पहचान मोहिउद्दीननगर थाने के सैदरपुर गांव निवासी देवन पासवान के 35 वर्षीय पुत्र मिथिलेश पासवान के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमारर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मिथिलेश बुधवार की रात बाइक से अपने ससुराल मोहिउद्दीननगर थाने के ही डूमैनी गांव जा रहा था। इसी दौरान भोरहा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। गुरुवार को लोगों ने उसे बेहोशी की स्थिति में देख उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से नाराज हुए लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया।

 

 

 

 

 

 

मौत से नाराज लोगों ने निजी क्लीनिक प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को जब अस्पताल लाया गया था तो वह गंभीर था। उसे रेफर किया गया था। लेकिन परिवार के लोग उसे नहीं ले गए। वैसे यथा संभव उपचार किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!