Patna

सड़क किनारे जा रही 17 साल की खुशी को वाहन ने कुचला,हुई दर्दनाक मौत

पटना।कैमूर के दुर्गावती चैनपुर पथ पर सड़क किनारे जा रही एक स्कूल की छात्रा को वाहन ने रौंदा दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने दुर्गावती थाना की पुलिस को सूचना दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया। मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के चोगड़ा गांव निवासी उजागिर यादव की 17 साल की बेटी खुशी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

दुर्गावती के जिला परिषद सदस्य दीपक यादव ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक दुर्गावती चैनपुर पथ पर चोगड़ा गांव के पास सड़क किनारे जा रही 17 वर्षीय छात्रा को वाहन ने कुचल दिया है जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही हम लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी है।

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दीया। मृत छात्र बहुत गरीब परिवार से थी सरकार और प्रशासन से परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का मांग करते हैं।

 

दुर्गावती थाना अध्यक्ष ने बताया कि वाहन के धक्के से चोगड़ा गांव के पास एक 17 वर्षीय युवती की मौत के बाद सामने आई थी। पुलिस पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ शव को भिजवा दिया है, आगे जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!