Patna

“घर वालों ने डांटा तो घर से भागी लड़की:ट्रेन में चेकिंग के दौरान हुई बरामद

पटना.रेल पुलिस ने यूपी की एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है। ट्रेन में चेकिंग के दौरान नाबालिग लड़की को देखा गया था। शक के आधार पर पूछताछ की गई, लेकिन लड़की की तरफ से सही जानकारी नहीं दी गई। उसके बाद उसे रेल थाना लाया गया, जहां महिला पुलिस ने लड़की से पूछताछ की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लड़की ने पूछताछ में बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली है। जिसके आधार पर दानापुर रेल पुलिस यूपी कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा और नाबालिग लड़की के द्वारा बताए गए पता के आधार पर परिजनों को लड़की की बरामदगी की सूचना दी गई। जहां दानापुर रेल थाने से पुलिस ने लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया है। और इसके लिए परिजन पुलिस का आभार व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की के परिजनों ने किसी बात को लेकर लड़की को डांट फटकार किया था और गुस्से में घर से निकल गई थी। पटना आने वाले ट्रेन में बैठ गई।

रेल पुलिस ने बताया कि अकेली लड़की को अकेले पकार उसे बहला फुललाकर कहीं ले जाने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस के सही वक्त पर पहुंचने की वजह से वो किसी घटना का शिकार होने से बच गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!